Site icon Yashbharat.com

चुनाव पूर्व पुलिस बरत रही सतर्कता,थाना क्षेत्रो में हो रहा फ्लैग मार्च

ccc 1

जबलपुर .आगामी विधान सभा चुनाव 2018 को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने पैरा मिलेट्री फोर्स ने पाटन एवं बरगी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधीक्षक अमित सिंह द्वारा मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सुनिश्चित करने व् अपराधियों के बीच खौफ बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च कराया जा रहा है।
आज अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. राय सिंह नरवरिया के निर्देशन में थाना पाटन क्षेत्र में चौधरी मोहल्ला , धनेटा, सहसन, ग्वारी, माला, कुंवरपुर, कटरा बेलखेडा, जूडी तिराहा, कांटी, आदि ग्रामों में आर.ए.एफ. की कम्पनी के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान एस.डी.ओ.पी. पाटन श्री एस.एन. पाठक, थाना प्रभारी पाटन एवं थाने का बल मौजूद था। इसी प्रकार सी.आई.एस.एफ. की कम्पनी के द्वारा थाना बरगी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान नपुअ बरगी श्री आर.एस. रावत, थाना प्रभारी बरगी एवं थाने का बल मॉजूद था।
इसी कड़ी में आज रात्रि 8 बजे से गोहलपुर एवं गोरखपुर संभाग के थानों में आर.ए.एफ्र एवं सी.आई.एस.एफ की कम्पनी के द्वारा फ्लैग मार्च किया जावेगा।

Exit mobile version