Site icon Yashbharat.com

चुनाव पूर्व अवैध शराब की बिक्री पर शिकंजा कसने आबकारी ने चलाया अभियान

IMG 20181112 161053

जबलपुर। चुनाव पूर्व अवैध शराब की बिक्री पर लगाम लगाने आबकारी टीम एवं घमापुर थाना पुलिस ने घमापुर स्थित कुछबंधिया मोहल्ला में कार्रवाई की। आबकारी टीम ने कार्रवाई के दौरान, शराब बिक्री कर रहे लोगों के घरों पर जाकर छापामारी की गई, जिससे अवैध शराब की बिक्री में लगे लोगों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब को जप्त किया गया एवं लाहन नष्ट किया गया। आबकारी थाना प्रभारी जीएल मरावी ने कार्यवाही के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव के दौरान अवैध शराब की बिक्री पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस की छापेमारी के दौरान लगभग 10000 लीटर अवैध शराब और 1000 लीटर लाहन नष्ट किया गया। साथ ही अवैध शराब की बिक्री कर रही दो महिलाओं पर प्रकरण दर्ज किया।

Exit mobile version