jabalpur

चिकित्सक के घर हुई चोरी का नही लगा कोई सुराग

जबलपुर। विजय नगर क्षेत्र में रहने वाले चिकित्सक डॉ धींगरा के घर दीपावली के दूसरे दिन हुई चोरी के राज का पर्दाफाश अभी तक नही हो पाया है। विजय नगर पुलिस और क्राईम ब्रांच लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। लेकिन उसके हॉथ अभी तक खाली है। वही दीपावली पूर्व चिकित्सक के घर साफ सफाई का काम करने आए तीन नाबालिक भी शक के दायरें में है जिन्हें उठाकर पूछताछ की गई लेकिन इस पूछताछ में कुछ भी हाथ नही लगा है। पुलिस की इस कार्रवाई पर विरोधाभास भी देखने को मिला जहां नाबालिगों के परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया वही पुलिस इस आरोप को नकारती नजर आई परिवार वालों का कहना है कि डॉक्टर ढींगरा ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करें बगैर किसी आधार के तीनों नाबालिगों को पुलिस ने उठाया पूछताछ के नाम पर बेरहमी से पिटाई की। ये है मामला- शहर के प्रसिद्व मधुमेह रोग चिकित्सक डॉ धींगरा के घर दीपावली के दूसरे दिन भाई दूज को चोरों ने चोरी को अंजाम दिया जिसमें जेवरात व नकदी सहित लगभग आठ लाख की चोरी की गई। गौरतलब है कि शहर के पॉश ईलाकों में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है लेकिन पुलिस लकीर पीटती दिखाई देती है आमतौर पर मोबाईल चोरों को पकड़ प्रेस कॉन्फ्रेस तो आयोजित कर अपनी पीठ थपथपा ली जाती है लेकिन बड़ी वारदातों का खुलासा करने में पुलिस के हाथ खाली नजर आते है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply