katni

‘नई राहें नए अवसर’ पुस्तिका भेंट: जनसंपर्क विभाग के प्रकाशनों की कलेक्टर ने की सराहना

नई राहें नए अवसर’ पुस्तिका भेंट: जनसंपर्क विभाग के प्रकाशनों की कलेक्टर ने की सराहना। टनी में मंगलवार को जिला जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्टर आशीष तिवारी को मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं पर आधारित संकलन पुस्तिकाएं ‘नई राहें नए अवसर’ और ‘मध्यप्रदेश संदेश’ का नवीन अंक भेंट किया।

‘नई राहें नए अवसर’ पुस्तिका भेंट: जनसंपर्क विभाग के प्रकाशनों की कलेक्टर ने की सराहना

 क्या है यह प्रकाशन?

ये दोनों प्रकाशन जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किए गए हैं, जिनका उद्देश्य आम नागरिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और लाभकारी नीतियों की जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराना है।

 कलेक्टर ने क्या कहा?

कलेक्टर आशीष तिवारी ने पुस्तिकाओं में संकलित योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रकाशन जनता तक योजनाओं की जानकारी पहुँचाने में बेहद उपयोगी हैं।इस पहल का मुख्य उद्देश्य है कि आमजन को सरकारी योजनाओं की सही और विस्तृत जानकारी मिल सके, ताकि वे उनका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। कुल मिलाकर यह प्रकाशन शासन और जनता के बीच जानकारी के सेतु का काम कर रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम