Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latestउत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

घरों में हथियार होना कानून व्यवस्था खराब होने की बड़ी वजह: वेंकैया नायडू

yashbharat

लखनऊः उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उद्घाटन अवसर पर कहा कि घरों में हथियार होना कानून व्यवस्था खराब होने की बड़ी वजह है।
yashbharat
उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया अब भी भारत की तरफ देख रही है। इतना पुराना देश होने के बावजूद भारत ने कभी किसी पर हमला नहीं किया, क्योंकि हम ‘वसुधैव कुटुंबकम’ में विश्वास रखते हैं। भारत में रहने वाले सभी लोग भाई हैं, चाहे उनका धर्म और पूजा पद्धति कुछ भी हो। जाति मजहब के आधार पर किसी पर हमला करना सही नहीं है। नायडू ने कहा कि महात्मा गांधी ने रामराज्य की परिकल्पना की थी। जहां ना भय, ना भ्रष्टाचार और ना ही भेदभाव हो, वहीं रामराज्य है।
yashbharat
उन्होंने कहा कि देश को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए हमारे पास स्थिर सरकार और अच्छा माहौल है। हम सबको मिलकर काम करना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक यह सूबा आगे नहीं बढ़ेगा, तब तक देश भी प्रगति नहीं करेगा। देश के सामने जो चुनौतियां हैं, उनमें से कई तो उत्तर प्रदेश से जुड़ी हैं। जहां बिहार जैसे बीमारू राज्य आगे बढ़ रहे हैं, वैसे ही हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश भी आगे बढ़े।
yashbharat
नायडू ने उत्तर प्रदेश सरकार की ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट‘ योजना का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने इसके जरिए रोजगार की संभावना पैदा की है। यह योजना देश की सर्वश्रेष्ठ योजनाओं में से है। उन्होंने ‘उत्तर प्रदेश दिवस‘ पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश और तेजी से आगे बढ़े।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply