Site icon Yashbharat.com

क्या वरुण धवन और नताशा दलाल का हो गया ब्रेकअप? सारा अली ख़ान बोलीं- ‘अब मैं तुम्हें छू सकती हूं कोई गुस्सा नहीं करेगा’

23 12 2020 varun natsha 21196162

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कुली नंबर 1’ को जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान हाल ही में वरुण कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा’ शो में पहुंचे जहां उन्होंने जमकर हंसी मज़ाक किया।

इस दौरान फिल्म की लीड एक्ट्रेस सार अली ख़ान भी उनके साथ मौजूद थीं। कपिल के शो में सारा और वरुण ने एक दूसरे की जमकर खिंचाई की, लेकिन बातों-बातों में वरुण ने शायद वो कह दिया जो अगर सच हुआ तो थोड़ा शॉकिंग हो सकता है।

 

सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शो के एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में सारा अली ख़ान कहती हैं, वरुण मुझसे पूछता था कि ‘मैं इंस्टाग्राम पर जूतियों कि इतनी फोटोज़ क्यों डालती थी’। सारा कि इस बात पर वरुण कहते हैं, ‘फिर जब ये जूतियों की फोटो डालती थी तो कोई और मुझपर गुस्सा करता था’। वरुण की बात सुनकर सारा तपाक से कहती हैं, ‘छोड़ ना.. अब कोई नहीं होगा गुस्सा, अब हम आपको छू सकते हैं’। सारा बात सुनकर वरुण थोड़े हैरान हो जाते हैं और हंसकर वहां से उठ जाते हैं।

 

अब वरुण के इशारों इशारों में दिए गए इस बयान से लोग ये अंदाज़ा लग रहे हैं कि वरुण और नताशा अलग हो चुके हैं। हालांकि इस अंदाज़े में कितनी सच्चाई है ये वक्त ही बताएगा।

Exit mobile version