कौशल्या ने कांग्रेस को गोंच दिया, सिहोरा से भरा नामांकन

जबलपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री कौशल्या गोटिया ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन फॉर्म जमा किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के आला नेताओं को विधानसभा टिकट वितरण में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए आड़े हाथों लिया। पार्टी से बगावत करने को लेकर सवाल पूछने पर कहा कि,वे पार्टी से बगावत नहीं कर रही बल्कि पार्टी को सीधे रास्ते पर लाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आदिवासी नेतृत्व को नकारने का आरोप लगाया। उनका कहना था की आदिवासी महिला नेतृत्व 25 वर्ष में तैयार होता है, जिसकी अनदेखी टिकट वितरण के दौरान की गई, जिसका खामियाजा पार्टी को आदिवासी क्षेत्रों में भुगतना होगा। इन्हीं उम्मीद है कि पार्टी अभी भी अपनी गलती को सुधारेगी और उन्हें चुनाव लड़ने के लिए बी फॉर्म सौंपेगी। गौरतलब है कि कौशल्या गोटिया दिग्विजय सिंह समर्थक हैं। लेकिन पार्टी ने उनकी दावेदारी को इस बार दरकिनार कर दिया, जिसको लेकर नाराज हैं। यह नाराजगी कलेक्टर परिसर में भी गूंजी। जिसमें ज्यादातर बगावत के स्वर झलक रहे थे।

Exit mobile version