इलाहाबाद में उपेक्षित भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगा दी अपने ही नेताओं के खिलाफ होर्डिंग, जानिये क्या लिखा…

IMG 20180319 WA0022

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या का मांगा इस्तीफा कहा स्थानीय नेताओं की हो रही उपेक्षा । नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर लगाई होर्डिंग में मंत्रियों सहित विधायक सांसद के बारे में लिखा आपत्तिजनक शब्द।

इलाहाबाद। भाजपा कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग के माध्यम से उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की और ब्राह्मणों की उपेक्षा फूलपुर उपचुनाव की हार के जिम्मेदार किशोर मोर्या को माना है।

स्थानीय स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में श्री मोर्या के खिलाफ आक्रोश का बिगुल बज गया है।

आज जब आज भाजपा सरकार का साल पूरा होने को आया तभी यह होर्डिंग कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया गया जो जनता के विस्वास को क्षीण करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

जहां मोदी और योगी सरकार अपने विकास के पायदान को गिना रही है वही भाजपा कार्यकर्ता मन ही मन अपने ही पार्टी को कोस रहे हैं।

नेताओं को आपत्तिजनक शब्द बोल रहे हैं ऐसे में योगी जी अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों और विधायकों को कितनी सलाह दे सकते हैं यह तो आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में दिखाई पड़ेगा ।

आज जब 1 साल पूरे होने के बाद योगी जी अपने कार्यकाल के बारे में मीडिया और जनता को बता रहे हैं वही उनके उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या के बारे में कार्यकर्ताओं द्वारा बोर्ड लगा कर यह दिखाना चाहते हैं अभी भी वक्त है यदि इलाहाबाद को संभाला ना गया 2019 में चुनाव का जीतना मुश्किल हो जाएगा।

Leave a Reply