Wednesday, May 20, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

केंद्र सरकार ने खत्म की हज पर दी जाने वाली सब्सिडी

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हज यात्रियों को अब सरकार सब्सिडी नहीं देगी। हर साल हज पर जाने वाले यात्रियों को सरकार 700 करोड़ की सब्सिडी देती है। हर साल 1.75 लाख यात्री हज पर जाते हैं।

आपको बतां दे कि हज के लिए 2018 में 3.55 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं।  भारतीय हज समिति लकी ड्रॉ के जरिए हज यात्रा पर जाने वालों के नाम तय करेगी। हालांकि, करीब 1,300 मुस्लिम महिलाओं ने हज के लिए बिना मेहरम (पुरुष अभिभावक) के जाने के लिए आवेदन किया है। उन्हें लकी ड्रॉ से बाहर रखा जाएगा और सभी को हज पर जाने दिया जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply