सिंगरौली एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी में चोरी करने वाले 2 शातिर दबोचे गए, 2.63 लाख का सामान बरामद

धंसी पटरी और आती ट्रेन, 16 साल के सृजन ने ऐसे बचा ली सैकड़ों जिंदगियां

सिंगरौली एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी में चोरी करने वाले 2 शातिर दबोचे गए, 2.63 लाख का सामान बरामद

भोपाल। ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में यात्रियों के कीमती सामान पर हाथ साफ करने वाले दो बदमाशों को भोपाल जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी हुआ आईफोन, आईपैड, ईयरबड्स, एप्पल एयरटैग और नकदी समेत करीब 2 लाख 63 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।

सोते हुए यात्रियों को बनाते थे निशाना

जीआरपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित रवि मिश्रा 30 अक्टूबर 2026 को ट्रेन संख्या 22166 सिंगरौली एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी (H-1) कोच की सीट नंबर 1, 2 और 3 पर अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने अपना पिट्ठू बैग और अन्य सामान खाली पड़ी सीट नंबर 4 पर रख दिया था।

रात के वक्त जब परिवार सो रहा था, तभी मौका पाकर शातिर चोरों ने उनके बैग पार कर दिए। सुबह जगने पर बैग गायब देख पीड़ित ने तुरंत भोपाल जीआरपी में मामले की शिकायत दर्ज कराई।

तकनीकी सर्विलांस से दबोचे गए आरोपी

शिकायत मिलने के तुरंत बाद जीआरपी भोपाल की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए जांच शुरू की। एयरटैग और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों के कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों से अन्य चोरियों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।