Site icon Yashbharat.com

कुंवारा बता शादीशुदा ASI ने रचाया ब्याह, अब दूसरी पत्नी करना चाहती है केस

yashbharat breaking

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक एएसआई द्वारा महिला को धोखे में रखकर शादी करने  का मामला सामने आया है जबकि एएसआई पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।

प्राप्त समाचार के मुताबिक भिंड पुलिस लाइन में पदस्थ विदुराज सिंह तोमर एएसआई पद पर तैनात हैं। मोहिनी तोमर नाम की एक महिला ने तोमर पर आरोप लगाया है कि उसने उसे धोखे में रखकर 10 साल पहले शादी रचा ली थी।

10 साल से एएसआई विदुराज सिंह तोमर मोहिनी को लेकर भिंड के अलग-अलग इलाकों में किराए के मकान में रह रहा था। इस दौरान तोमर और मोहिनी के दो बच्चे भी हो गए। 1 साल पहले एएसआई विदुराज सिंह तोमर की तबीयत खराब हो गई और वह हॉस्पिटल में एडमिट हो गया।

जब मोहिनी उसे हॉस्पिटल में देखने पहुंची तो उनका सामना एएसआई की पहली पत्नी से हो गया।

तब मोहिनी को पता चला कि विदुराज सिंह ने उसके साथ धोखा किया है और खुद को कुंवारा बताकर उससे शादी की जबकि उसकी पहली पत्नी और बच्चे मौजूद है। इसके बाद मोहिनी ने विदुराज के घर जाकर भी उससे मिलने का प्रयास किया। मोहिनी का आरोप है कि वहां विदुराज की पहली पत्नी ने उससे और उसके बच्चों के साथ मारपीट की।

Exit mobile version