MLA शेरा का गजब फार्मूला! मेरी किस्मत में मंत्री बनना लिखा है इसलिये सरकार बनी रहेगी

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में बेहद मजेदार वक्तव्य भी सामने आ रहे हैं। ऐसे ही बयान के लिए पिछले 10 दिनों से विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा भी खासे मशहूर हो रहे हैं।

शेरा ने आज सीएम हाउस से निकलते हुए जब मीडिया ने पूछा कि सरकार बनाने का फार्मूला क्या है? तो शेरा का जवाब काफी मजेदार था, शेरा ने कहा कि चूंकि उनकी किस्मत में मंत्री बनना लिखा है इसलिए सरकार बनी रहेगी और भाजपा सपने देख रही है।

आपको बता दें कि निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा पहले नाराज थे फिर अचानक वे मीडिया के सामने आये तो बोले कि वह गृह मंत्री बनने वाले हैं। आज विधायक दल की बैठक में जब सभी विधायकों को बागियों को मनाने के उपाय खोजने के लिए कहा गया तो शेरा ने यहां भी काफी इंट्रेस्ग बात कही।

उन्होंने कहा कि दिग्विजयसिंह को बेंगलुरु जाने से कुछ नहीं होगा। दरअसल उनको (शेरा) को वहां भेजा जाना चाहिये क्योंकि सभी बागी विधायकों से उनके पारिवारिक सम्बन्ध हैं और वे उन्हें मना कर ले आएंगे।

Exit mobile version