किराना व्यापारी की हत्या, लूटपाट के आरोपियों की तलाश में छापामारी

जबलपुर , मुनप्र। शहपुरा में किराना व्यापारी मयंक जैन की हत्या व लूटपाट के मामले में पुलिस क्षेत्र में छापेमारी में जुटी है पर अब तक कोई सुराग नहीं मिल लग पाया हंै। हालांकि कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि गत दिवस किराना व्यापारी मयंक जैन के घर में देर रात घुसे बदमाशों ने घातक हथियारों के बल पर लूटपाट की, व्यापारी ने जब इस विरोध किया तो उसकी हत्या कर घर को आग लगाकर भाग गए. घर में लगी आग से रसोई में रखा गैस सिलेंडर धमाके से साथ फट गया, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, देखा तो पूरा घर धू-धू कर जल रहा था. आगजनी की घटना में मयंक जैन भी जलकर खाक हो गए, वहीं पूरी गृहस्थी पूरी तरह तबाह हो गई. पुलिस के अनुसार बमबमपुरा शहपुरा में प्रतिष्ठित किराना व्यापारी मयंक जैन के घर में देर रात तीन से चार बदमाश चोरी की नियत से घुसे.घर में चोरों के घुसने की आहट मिलते ही मयंक जैन उठ गए, जिन्होने बदमाशों को रोकना चाहा तो बदमाशों ने मारपीट कर मयंक की हत्या की, इसके बाद घर में लूटपाट करके आग लगा दी. घर में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रुप धारण कर लिया, आग की चपेट में गैस सिलेंडर आने से जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग देर रात घरों से बाहर आ गए, देखा तो मयंक जैन के घर से आग की लपटें उठ रही है, जिसकी सूचना तत्काल फायर बिग्रेड व पुलिस को दी गई.मौके पर पहुंची दमकल की गाडि?ों ने आग पर काबू पा लिया, इसके बाद पुलिस ने देखा तो मयंक जैन भी मृत जले हुए पड़े है. पुलिस का कहना है कि लुटेरों ने घर में लूटपाट करके आग लगाई, इस कारण मयंक जैन की जलने से मौत हुई है या फिर उनकी हत्या की गई है, इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो पाएगा. इस घटना को लेकर शहपुरा क्षेत्र में सनसनी व्याप्त रही, हालांकि ऐसी खबर है कि पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, अन्य की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version