अंतराष्ट्रीय

किम जोंग उन ने रखे हैं अपनी पत्नी के लिए अजीब नियम, आप भी पढ़ें

मल्टीमीडिया डेस्क। उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग अपनी क्रूरता के लिए कुख्यात है। यह देश जहां बेहद गरीबी और भूखमरी से जूझता है, वहीं तानाशाह किम जोंग-उन ऐशो आराम की जिंदगी जीता है। यहीं नहीं मनमानी वाले फैसले करना, विरोधियों को कुचल देना तो उसकी आदत में शुमार है। उनके सख्त नियम और कानून के देश के नागरिकों के लिए ही नहीं बल्कि पत्नी के लिए भी है।

पत्नी रि सोल-जू को ऐसे सख्त नियमों का पालन करना होता है जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। इस तानाशाह के साथ भले ही पत्नी बराबर कंधे से कंधा मिलाकर चलती नजर आती हो लेकिन उसके पीछे काफी सख्ती भी है जो दिखाई नहीं देती।kimjongunwife 06 04 2018

यहां जानिए ऐसे ही नियमों के बारे में जो उत्तरी कोरिया के तानाशाह की पत्नी को फॉलो करने होते हैं:

  • रि सोल-जू को अपने पति के प्रगतिशील और आधुनिक पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाला माना जाता है। इसलिए उन्हें आधुनिकता दर्शाने वाले कपड़े पहनना जरूरी है, वहीं बहन को उसके परंपरागत पक्ष का प्रतिनिधित्व करना चाहिए।

  • महिलाओं के लिए यह आम बात है कि शादी के बाद पति का उपनाम अपनाएं लेकिन रि सोल-यू को इस मामले में और आगे जाना पड़ा। उनके मामले में, उसे अपना जन्म नाम छोड़ना पड़ा और नया नाम अपनाना पड़ा।

  • ऐसे नहीं है कि इस तानाशाह की पत्नी की व्यस्तम जिंदगी है और वह अपने परिवार से मिल नहीं सकती। लेकिन उनकी लाइफस्टाइल उन्हें अपने परिवार से मिलने की इजाजत नहीं देती।

Kim jong1

  • उत्तरी कोरिया की पहली महिला हर समय पब्लिक अपीयरेंस नहीं दे सकती, केवल स्पेशल अपीयरेंस की ही अनुमति है। फर्स्ट लेडी और उसके बच्चों को सीक्रेट लाइफ जीना होती है।

  • चूंकि उनके मूवमेंटस् प्रतिबंधित होते हैं, इसलिए यह असंभव है कि वह कोई सोशल लाइफ जी पाए। हाई सिक्योरिटी के तहत उनके हर मूवमेंट्स की निगरानी की जाती है और उसे किसी भी मामले में नहीं देखा जा सकता है।

Kim jong 3

  • अन्य देशों में जहां फर्स्ट लेडी को शोक स्थलों पर जाने की अनुमति नहीं है, वहीं रि सोल-जू को शोक स्थलों पर देखा गया। वह पति के साथ अपने ससुर और पड़-दादा के लिए शोक स्थल पर नजर आईं।

  • यह कहा जाता है कि शादी के तुरंत बाद उन्हें बच्चा होना चाहिए। यहीं नहीं शादी के तुरंत बाद पहले बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर किया गया। विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें बेटे को जन्म देने का बहुत दबाव भी रखा गया था। यह एक सख्त नियम है जो कि फॉलो करना जरूरी है।

kim4

  • उनके पास्ट को लेकर हर बात छुपाई जाती है। उनके ग्रेजुएशन, कॉलेज लाइफ से लेकर परिवार के बारे में जानकारी सभी से छिपाई गई है।

  • जब यह खबरें आई कि रि सोल-जू एक बैंड परफॉर्मर है तो उसकी सीडी को जला दिया गया और परफॉर्मेंसेस को डिलीट कर दिया गया।

  • केवल करियर ही नहीं रि सोल-जू को पति के लिए अपने फैसले, जिंदगी, पसंद आदि सब छोड़ना पड़ा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply