‘पीएम मोदी भगवान विष्णु के अवतार’: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने लिखा पत्र, 25 साल की जनसेवा पर दी बधाई

'पीएम मोदी भगवान विष्णु के अवतार': भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने लिखा पत्र, 25 साल की जनसेवा पर दी बधाई

‘पीएम मोदी भगवान विष्णु के अवतार’: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने लिखा पत्र, 25 साल की जनसेवा पर दी बधाई

नई दिल्ली: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक विशेष पत्र लिखकर उनकी नेतृत्व क्षमता और 25 वर्षों की निरंतर सार्वजनिक सेवा की जमकर सराहना की है। पत्र में भूटानी पीएम ने न केवल प्रधानमंत्री मोदी को 25 साल की जनसेवा के लिए बधाई दी, बल्कि उन्हें ‘भगवान विष्णु का अवतार’ और अपना बड़ा भाई भी बताया।

शेरिंग तोबगे ने पत्र में पीएम मोदी के साथ अपनी पुरानी मुलाकातों का जिक्र करते हुए उनके प्रति अपनी गहरी आत्मीयता और सम्मान व्यक्त किया है।

जब एक आम नागरिक की तरह मिले थे भूटानी पीएम

पत्र में शेरिंग तोबगे ने 27 जुलाई 2019 की एक मुलाकात को याद किया। उन्होंने बताया कि जब वे नई दिल्ली में पीएम मोदी से मिले थे, तब भूटान में चुनाव हारने के कारण उनकी पार्टी का संसद में कोई प्रतिनिधित्व नहीं था और वे न तो प्रधानमंत्री थे और न ही सांसद।

  • बड़े भाई जैसा स्नेह: तोबगे ने लिखा, “मैं पीएम मोदी से एक आम नागरिक के रूप में मिला था। मैंने उनके सहयोग के लिए आभार जताया और कहा कि वे हमेशा मेरे बड़े भाई की तरह रहेंगे, सिर्फ उम्र के कारण नहीं बल्कि इसलिए क्योंकि उन्होंने मुझे हमेशा छोटे भाई जैसा स्नेह दिया।”

  • विष्णु के अवतार की संज्ञा: उन्होंने आगे लिखा, “मैंने उनसे कहा कि मैं उन्हें भगवान विष्णु का अवतार मानता हूँ, क्योंकि हमारे क्षेत्र में दूरदर्शी और नेक शासकों को लंबे समय से इसी रूप में देखा जाता रहा है।”‘पीएम मोदी भगवान विष्णु के अवतार’: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने लिखा पत्र, 25 साल की जनसेवा पर दी बधाई

‘अपनी ही बातों पर विचार किया तो जवाब साफ था’

भूटानी प्रधानमंत्री ने लिखा कि अपनी इस टिप्पणी के बाद उन्होंने खुद मंथन किया कि क्या वे भावनाओं में बह गए थे। लेकिन विचार करने पर उन्हें लगा कि उनकी बात बिल्कुल सही थी।

  1. गुजरात से भारत तक का मॉडल: उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्षों तक पीएम मोदी के शासन को देखा, जिसने विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश में नई मिसाल पेश की।

  2. राष्ट्रीय स्तर पर परिवर्तन: उन्होंने इसी सोच को पूरे भारत में मैन्युफैक्चरिंग, विदेशी निवेश, वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion), स्वच्छता और तकनीक के रूप में लागू होते देखा।

  3. जनसेवा और आत्मविश्वास: तोबगे ने कहा कि पीएम मोदी का देश सेवा के प्रति अटूट समर्पण और भारत के नागरिकों में खुद के प्रति मजबूत विश्वास जगाना एक नेक और महान शासक के ही लक्षण हैं