Site icon Yashbharat.com

कान में हेडफोन लगाकर रेल पटरी पर चल रहा युवक जान से हाथ धो बैठा, 15 दिन पहले हुई थी शादी

wp 17151964293793037614384378256284

15 दिन पहले हुई शादी के बाद पहली बार अपनी ससुराल पत्नी की विदाई कराने आए एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक के कानों में हेडफोन लगाकर बाजार से सामान खरीदने जा रहा था। इसी बीच पटरियां क्रास करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। रेलवे कर्मचारी भी उसे आवाज लगाता रहा, लेकिन कानों में हेडफोन लगे होने से उस तक आवाज न ट्रेन की पहुंची और न रेलवे कर्मचारी की।

मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक अंबाह निवासी राहुल कडेरे की शादी बानमोर के डिपो मोहल्ला निवासी मुकेश कडेरे की बेटी रीना से गत 23 अप्रैल को हुई थी। शादी के बाद रीना अपने मायके आ गई। मंगलवार को राहुल अपनी पत्नी को लेने के लिए बानमोर आया हुआ था।

मंगलवार की रात आठ बजे वह बाजार से सामान खरीदने के लिए गया। इसी बीच उसने कानों में मोबाइल का हेडफोन लगा लिया और बाजार की ओर निकल गया। रास्ते में रेलवे क्रासिंग पड़ती है, जिसे राहुल पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार से ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आने से राहुल की मौत हो गई।

रेलवे कर्मचारियों ने राहुल को कई बार आवाज लगाई कि ट्रेन आ रही है, लेकिन कानों में हेडफोन होने से वह आवाज को सुन नहीं सका। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Exit mobile version