Site icon Yashbharat.com

कांग्रेस विधायकों को निकाय चुनाव लड़ाने पर फिलहाल फैसला नहीं- वासनिक

IMG 20201212 WA0018

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव  मुकुल वासनिक की आज भोपाल पीसीसी में मीडिया से चर्चा हुई। नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर श्री वासनिक ने कहा कि मैं आज भोपाल आया हूं , यहाँ पर आज वरिष्ठ नेताओ , ज़िला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों , मोर्चा संगठनो के पदाधिकारियों व सभी से मिलकर , बैठकर चर्चा करूँगा।

उसके बाद मै सागर , जबलपुर व रीवा संभाग जा रहा हूँ। वहाँ पर भी सभी से मिलकर नगरीय निकाय चुनाव की आगामी रणनीति व तैयारियों को लेकर सभी से चर्चा करूंगा, आज हमारे सामने क्या चुनौतियाँ है, वर्तमान में क्या स्थिति है, उस संदर्भ में फ़ैसलों को हम कैसे अंतिम रूप दे और उसके बाद मै प्रदेश के अन्य संभागो में जाऊँगा और उसके बाद हम अपनी रणनीति व तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।

नगरीय निकाय चुनाव में विधायकों को लड़ाने पर वासनिक ने कहा कि अभी हमने इस पर कोई फ़ैसला नहीं लिया है , इस पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी और हम सभी वरिष्ठ नेता मिल बैठकर चर्चा कर अंतिम फैसला लेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर बोले – यह प्रक्रिया कभी रुक नहीं सकती, हमारी कोशिश रहती है कि ऊर्जावान लोगों को साथ में जोड़ते रहे , , संगठन को मज़बूत करते रहे, अनुभवी लोगों का नाम लेते रहे , यह एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है , कभी रुक नहीं सकती है।

युवक कांग्रेस के चुनाव में सामने आ रही शिकायत पर बोले – यह विषय युवक कांग्रेस से संबंधित है , उसका निराकरण युवक कांग्रेस का नेतृत्व ही करेगा।

Exit mobile version