Site icon Yashbharat.com

कांग्रेस नेता की खदान में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका

images 8

जबलपुर । बरगी के ग्राम धाधरा में रहने वाली एक 45 वर्ष की महिला द्रोपदी बाई की लाश कांग्रेस नेता द्वारका प्रसाद मिश्रा की खदान में मिलने से सनसनी फैल गई। संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, पानी में पड़े होने के कारण सड़ी हुई अवस्था में है । संभावना जताई जा रही है कि महिला का गला दबाकर हत्या करने के बाद लाश खदान में फेंकी गई है। जिस जगह लाश मिली है वहां करीब आधा से पोन फीट पानी भी था । सुबह जब लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा और मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।

Exit mobile version