Site icon Yashbharat.com

कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होते ही पार्टी वेबसाइट हुई डाउन, सामने आई वजह

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर मंगलवार को कांग्रेस द्वारा अपना घोषणा पत्र जारी किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में घोषणापत्र जारी किया गया।

मेनीफेस्टो जारी होने के कुछ देर बाद ही पार्टी की अधिकृत वेबसाइट डाउन हो गई। बताया जा रहा है कि ऐसा पार्टी वेबसाइट पर एकाएक ट्रैफिक लोड बढ़ने की वजह से हुआ है। हालांकि कुछ देर वेबसाइट डाउन रहने के बाद दोबारा सामान्य स्थिति में आ गई।

बता दें कि इस बार वोटरों को लुभाने के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में न्याय योजना लागू करने का जिक्र किया है, इसके तहत गरीब परिवारों को 72 हजार रुपए साल देने का वादा किया गया है।

इसके साथ ही घोषणा पत्र में 22 लाख सरकारी नौकरियां देने और मनरेगा के तहत 100 के बजाय 150 दिन काम देने की गारंटी दी गई है। इसके साथ ही जीडीपी का 6 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च करने की बात कही गई है।

Exit mobile version