Site icon Yashbharat.com

कश्मीर में सेना ने तोड़ी आतंकवाद की कमर, हिजबुल का टॉप कमांडर मारा गया

sena

देश में कई आतंकवादी गतिविधियों का अंजाम देने वाला एक बड़ा आतंकी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

उत्तर कश्मीर के हंदवाड़ा में हुई मुठभेड़ में  हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी-संगठन का सबसे पुराने और शीर्ष कमांडरों में से एक मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया।

कश्मीर के आईजीपी ने जानकारी दी कि यह आतंकवादी कई आतंकी वारदातों में शामिल था। सुरक्षा बलों के लिए इसे एक बड़ी सफलता बताया गया है।

 

उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में क्रालगुंड के पाजीपोरा-रेनान इलाके में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। इलाके में आतंकियों के छुपे होने की आशंका के चलते ये ऑपरेशन चलाया गया था ।

 

 

Exit mobile version