Site icon Yashbharat.com

कल नहीं होगा मंत्रिमंडल विस्तार, सीएम शिवराज बोले कल के बाद

shivraj singh chouhan

shivraj singh chouhan

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि उनके मंत्रिमंडल का विस्तार कल यानि बुधवार को नहीं होगा। अलबत्‍ता एक-दो दिन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। मीडिया से बातचीत में शिवराज ने साफ कर दिया कि कल विस्‍तार नहीं किया जाएगा।

शिवराज भाजपा के आला नेताओं से विचार-विमर्श करने के लिए पिछले दो दिनों से दिल्ली में थे। मंगलवार सुबह वे वापस भोपाल लौट आए, सीएम शिवराज के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सुहास भगत भी आए हैं। माना जा रहा था कि कल एक जुलाई को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है और इस बार इनमें नए चेहरों को जगह दी जा सकती है। सीएम इसको लेकर मंत्रालय में चर्चा की। वहीं मप्र की प्रभारी राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल बुधवार को दोपहर 3 बजे भोपाल पहुंच रही हैं। दोपहर 4.30 बजे मप्र हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उन्हें मप्र के राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाएंगे।

पहले मंत्रिमंडल विस्तार के लिए 30 जून का दिन सामने आ रहा था, लेकिन बाद में यह तारीख टल गई। अब एक जुलाई को मंत्रिमंडल का विस्तार होना माना जा रहा क्योंकि कल देवशयनी एकादशी है और इसके बाद करीब 5 महीने तक कोई भी शुभ कार्य वर्जित रहेगा।

सीएम ने दो दिन दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई वरिष्ठ नेताओं से बात की। इस दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी दिल्ली पहुंच गए थे।

Exit mobile version