Friday, May 22, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

MP Cabinet Formation: लंबे इंतजार के बाद आज होगा मंत्रिमंडल का गठन, सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल को सौंपे नाम

MP Cabinet Formation: लंबे इंतजार के बाद आज होगा मंत्रिमंडल का गठन, सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल को  नाम सौंपे।  मध्य प्रदेश में आज मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है, सुबह सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें मंत्रियों की लिस्ट सौंप दी है।

कई दौर की चर्चा के बाद मंत्री बनाए जाने वाले चेहरे तय कर लिए गए हैं। इस विस्तार में लोकसभा चुनाव को दृष्टि में रखते हुए जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब से 18 से 20 से मंत्री बनाए जा सकते हैं। शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। कल दोपहर 3.30 बजे मध्य प्रदेश के नए मंत्री मंडल का शपथ ग्रहण है।

प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, गृह मंत्री श्री @AmitShah जी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी के नेतृत्व में हम फिर से विकास के लिए डबल इंजन सरकार के रूप में आएंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम