Site icon Yashbharat.com

कटनी में कोरोना से जान गंवाने वाले कांग्रेस नेता के परिवार के चारों लोग स्वस्थ, आज फिर लिए गए 59 सेम्पल

images 58 1

कटनी। लॉक डाउन में ग्रीन जोन बनी कटनी अनलॉक होते ही कोरोना के अब तक 15 केस और 2 मौतों के दाग से उबरने की कोशिश में जुटी है।

इसी कोशिश में आज 4 कोरोना पॉजिटिव की के स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया ये चारों कोरोना से जान गंवाने वाले कांग्रेस नेता फिरोज अहमद के परिवार से हैं ।

जिसमें स्व. अहमद की पत्नी, उनके पुत्र को जबलपुर मेडिकल के कोविड केयर सेंटर से तथा फिरोज के भाई एवं एवं भतीजे को कटनी जिला चिकित्सालय से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

अब इस परिवार के कोई भी एक्टिव केस नही हैं। कटनी में अब तक कोरोना से 7 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 6 लोग अभी भी इलाजरत हैं।

सीएमएचओ डॉ एस के निगम, व सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा के अनुसार कटनी में आज 59 सेम्पल लिए गए जिनमे से कुछ सेम्पल कटनी में ही जांच के दायरे में है जबकि कुछ जबलपुर भेजे गए हैं।

इन सभी की अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। कुल मिलाकर कटनी में अब तक 15 केस पॉजिटिव आये जिनमे दो फिरोज अहमद तथा भुवनेश्वर दीक्षित का निधन हो गया जबकि 7 स्वस्थ हो गए।

6 लोगो में 3 जिला चिकित्सालय में इलाजरत हैं जबकि 3 जबलपुर मेडिकल में इलाज करा रहे हैं। अब कल का दिन महत्वपूर्ण है जब 59 लोगों की जांच की रिपोर्ट मिलेगी।

Exit mobile version