कटनी कोरोना अपडेट : संक्रमण पर ब्रेक, आज एक पॉजिटिव केस, 9 को मिली छुट्टी

कटनी। जिले में विगत 1 जून से अनलॉक होने के बाद भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगा हुआ है। कल शनिवार को 5 लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद आज एक पॉजिटिव केस मिला है। संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद अब एक्टिव केस की संख्या भी हर दिन नीचे आ रही है। सीएमएचओ कटनी द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घन्टे में एक व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आया है तो वहीं 1267 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 9356 हो गई है। इसमें से 9227 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। पिछले 24 घन्टे में 9 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। बताया जाता है कि जिले में अब केवल 20 एक्टिव केस हैं। जिसमे से 7 मरीज जिला चिकित्सालय, 2 निजी चिकित्सालय और 11 मरीज होम आइसोलेशन में उपचाररत हैं। जिले में अभी तक 1 लाख 36 हजार 196 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमे से 1 लाख 18 हजार 844 लोगों की रिपोर्ट ननेगेटिव आई है। मौतों का आंकड़ा 109 तक पहुंच गया है।

Exit mobile version