Latest

कटनी कोरोना अपडेट : अनलॉक में भी थमी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, आज एक पॉजीटिव केस 

कटनी। एक जून से अनलॉक होने के बाद जिले में संक्रमण की रफ्तार पर बे्रक लगा हुआ है, जिससे कोरोना संक्रमण का असर अब कम होने लगा है।

गुरूवार को जीरो पॉजीटिव होने के बाद आज एक पॉजीटिव केस मिला है। जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 1228 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सीएमएचओ के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 9350 हो गई है।

इसमे से 9212 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 7 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है।

संक्रमण में कमी आने और पॉजीटिव केस कम होने के बाद जिले में अब 29 एक्टिव केस हैं, जिसमे से 4 मरीज जिला चिकित्सालय, 2 निजी चिकित्सालय एवं 23 मरीज होम आईसोलेशन पर हैं।

हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक जिले में अब तक 1 लाख 33 हजार 734 लोगों की जांच हो चुकी है, इसमे से 1 लाख 16 हजार 337 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Back to top button