कटनी के लिए राहत भरी खबर, 9 साल की बच्ची के बाद उसके पिता भी कोरोना से स्वस्थ, आज होंगे डिस्चार्ज

कटनी। katni में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों के बीच कटनी के लिए खबर थोड़ी राहत वाली ही है। कटनी में पॉजिटिव पाई गई 9 वर्ष की बच्ची के पिता भी अब स्वस्थ हो चुके हैं। अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल जाएगी कल उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

आपको बता दें कि कटनी के लिए यह पहला ऐसा मामला था जिसमे सीधे तौर पर कोई संक्रमित निकला था।

दरअसल संजय नगर कटनी का निवासी यह परिवार अपने घर की बुजुर्ग को लेकर मुंबई से उमरिया जिले के गांव पहुंचा था।

व्रद्ध की मृत्यु के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उमरिया कलेक्टर ने कटनी में पत्र लिखकर इस परिवार के बारे में सूचना दी थी।

आनन फानन परिवार का टेस्ट कराया गया जिसमें 9 साल की बच्ची फिर दो दिन बाद उसके पिता संक्रमित निकले। बच्ची की पहले ही कटनी अस्पताल से छुट्टी हो गई थी।

जिला चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर में इलाजरत जिले के दूसरे पॉजिटिव 9 साल की बच्ची के पिता (मुंबई निवासी) को रिपोर्ट नेगेटिव आने और स्वस्थ होने पर आज जिला चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा रहा है।

अब तक कुल 12 केस में से ये तीसरे व्यक्ति हैं, जो ठीक होकर घर जा रहे हैं।

Exit mobile version