Site icon Yashbharat.com

कटनी के प्रसिद्ध बॉर्डसले स्कूल के पूर्व प्राचार्य नेल्सन सर नहीं रहे, दो दिन पहले मनाया था जन्मदिन

IMG 20210904 WA0023

कटनी। जिले के शिक्षा जगत के लिए आज की शाम एक बुरी खबर लेकर आई। कटनी के प्रसिद्ध बार्डसले स्कूल के पूर्व प्राचार्य एस. नेल्सन का निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे। कटनी शहर की कई जानी मानी हस्तियां बतौर छात्र श्री नेल्सन से शिक्षा ग्रहण कर चुकी हैं। शहर में श्री नेल्सन के प्रति सम्मान था। वे स्कूल के साथ साथ सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों में भी जुड़े रहते थे।

मिशन स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल रेव्ह. एस. नेल्सन वर्तमान में राय कॉलोनी में निवासरत थे। मृत्यु के समय उनकी दोनों बेटिया उनके साथ ही थी।

वे कुशल प्रशासक और सहयोगी व्यक्ति थे। यूथ हॉस्टल एवम खेल आयोजनों में सदैव उनका सहयोग मिलता था। श्री नेल्सन का जन्म 2 सितम्बर 1950 को हुआ था दो दिन पहले ही उनका जन्मदिन मनाया गया था और आज 4 सितंबर को मृत्यु की तिथि निर्धारित हो गई। जानकारी के मुताबिक मिशन स्कूल में वर्ष 1989 से वे कार्यरत थे।

 

श्री नेल्सन के निधन पर यूथ हॉस्टल परिवार सहित शहर के लोगों ने दुःख जताया है

 

Exit mobile version