अंतराष्ट्रीय
कजाखस्तानः बस में आग से 52 यात्रियों की मौत

कजाखस्तान: कजाखस्तान के उत्तर-पश्चिमी अक्तौ क्षेत्र में एक भयानक बस आग हादसे में 52 यात्रियों की मौत हो गई।
देश के आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि गुरुवार भयंकर आग लगने से बस में सवार 52 लोगों की जान चली गई व बस जलकर राख हो गई।मंत्रालय ने कहा, यह स्पष्ट नहीं है कि मृतकों में सभी स्थानीय नागरिक हैं या किसी अन्य देश के नागरिक । हादसे में सिर्फ 5 यात्री ही बचाए जा सके।








