Latestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

Breaking अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया:अब सिर्फ 25 की जगह 18% एक्स्ट्रा टैरिफ लगेगा, पीएम मोदी से बात करने के बाद ट्रम्प का ऐलान

अमेरिका ने भारत पर लगा एक्स्ट्रा 25 प्रतिशत टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। अब भारत पर 43 प्रतिशत ही टैरिफ रहेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को पीएम मोदी से फोन पर बातचीत के बाद यह फैसला लिया है।

image 1 1770051849 image 2026 02 02t215702684 1770049041

ट्रम्प ने इंडिया गेट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि भारत का ट्रायम्फल आर्च (इंडिया गेट) बहुत खूबसूरत है। हमारा वाला इन सबमें सबसे शानदार होगा!

दरअसल ट्रम्प राजधानी वाशिंगटन डीसी में अपने नाम से एक विशाल दरवाजा बनवाने का प्लान कर रहे हैं। इस स्मारक को ‘आर्क डी ट्रम्प’ नाम दिया गया है। इसका इस्तेमाल वर्जीनिया राज्य से राजधानी में प्रवेश के लिए किया जाएगा।

इसका डिजाइन पेरिस के आर्क डी ट्रायम्फ से मिलता-जुलता है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कुछ महीने पहले CNN को बताया था कि इस आर्क का आइडिया खुद ट्रम्प का था। ट्रम्प इस आर्क के डिजाइन बनाने की प्रक्रिया में भी शामिल रहे।

राष्ट्रपति ट्रम्प और पीएम मोदी के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े घटनाक्रम चल रहे हैं। वहीं, ट्रम्प ने आज ही अपने सोशल मीडिया ‘ट्रुथ सोशल’ पर भारत से जुड़ी दो तस्वीरें पोस्ट की थी। एक में उन्होंने इंडिया गेट की फोटो शेयर की थी, जबकि दूसरे में पीएम मोदी के साथ एक मैगजीन का कवर शेयर किया था।

Back to top button