Site icon Yashbharat.com

कई औषधीय गुणों से युक्‍त आंवला, इसका सेवन आपको रखता है कई रोगों से दूर

27 05 2020 gooseberries 20313756 125249668

नई दिल्‍ली। आयुर्वेद में हजारों साल से आंवले का प्रयोग औषधि के तौर पर किया जाता रहा है। यह हर वर्ग के लिए लाभकारी है। आपको बता दें कि औषधीय गुणों के खजाने साथ इसे काफी पूजनीय भी माना जाता है। लातेहार में अक्षय नवमी के दिन मेले का आयोजन होता है जिसमें आंवला पूजा आयोजित की जाती है। अन्य जगहों की तुलना में लातेहार जिले में पाए जाने वाले आंवले का आकार छोटा होता है और कम रेशा होने के कारण इसका उपयोग ग्रामीणों की ओर से मुरब्बा बनाने के अलावा अधिकांश तौर पर अंचार बनाने में किया जाता है।अब तो मूंग, आंवला, अदरक व गिलोय का इस्तेमाल कर कोरोना के संक्रमण को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। आंवला बेहद गुणकारी है। यह बात छिपी नहीं है। हालांकि कोरोना काल में जब हमें बेहतर इम्युनिटी की जरूरत है, ऐसे में यह और भी उपयोगी हो जाता है। इम्युनिटी बढ़ाने के साथ यह कई बीमारियों की रामबाण औषधि है।

Exit mobile version