Tuesday, May 26, 2026
Latest:
FEATURED

ऑनलाइन सेक्स रैकेट: कॉल गर्ल्स से कोडवर्ड में बात करता था माफिया

सेक्स रैकेट सरगना की पत्नी कॉल गर्ल्स को कोलकाता और नेपाल से पटना बुलाया करती थी। ग्राहकों की डिमांड पर उन्हें फ्लाइट से भी बुलाया जाता था। बिहार के पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने जब इस रैकेट की पड़ताल शुरू की तो परत दर परत कई राज खुलते गये।

थानेदार कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक कई दलाल भी इस रैकेट में काम करते थे, जिनका काम ग्राहकों को अड्डे तक पहुंचाना था। दूसरी ओर पुलिस सेक्स रैकेट सरगना और उसकी पत्नी का बैंक एकाउंट नंबर पता लगा रही है ताकि उसपर भी कार्रवाई की जा सके।

सरगना की पत्नी के मोबाइल से मिले अहम सुराग 
तफ्तीश के दौरान पुलिस को सेक्स रैकेट सरगना सुजीत कुमार की पत्नी रानी थापा के मोबाइल से कई अहम सुराग मिले हैं। रानी थापा के नेपाल में कनेक्शन हैं। कई बार वह नेपाल कनेक्शन के जरिये कॉल गर्ल्स को यहां तक बुलवा चुकी है। वहीं दूसरी ओर पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने नेहरूनगर के ग्रैंड अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर डी-8 को सील कर दिया।

चैट से खुलासा, कोडवर्ड में बात करता था माफिया : पुलिस ने जब सरगना के वाट्स एप चैट की छानबीन शुरू की तो उसमें कई कॉल गर्ल की तस्वीरें मिली। चैट में सरगना ग्राहकों से बात किया करता था। रुपये की डिलिंग भी वाट्स एप पर होती थी। सरगना एक एकाउंट नंबर बताता था, जिसमें रुपये डाले जाते थे। फिर ग्राहकों को ठिकाना बताया जाता था। हमेशा कोडवर्ड में सेक्स रैकेट माफिया बात किया करता था ताकि कोई कुछ समझ न सके।

फ्लैट में पुलिस ने मारा था छापा
ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने  वाले गिरोह का भंडाफोड़  पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने रविवार को किया था। नेहरूनगर के ग्रैंड अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर डी-8 में सेक्स रैकेट चल रहा था। यहां से पुलिस ने सरगना सुजीत कुमार, उसकी पत्नी और संचालिका रानी थापा, ग्राहक सुनील कुमार को गिरफ्तार किया था। साथ ही फ्लैट पर जिस्मफरोशी के धंधे के लिए लायी गयी एक युवती को मुक्त कराया गया था। सेक्स रैकेट के इस अड्डे पर हाई प्रोफाइल लोगों के कदम भी पड़ते थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply