मध्यप्रदेश
ऑनलाइन उपलब्ध किए जाएंगे हायर सेकेंडरी के प्रवेश पत्र

जबलपुर। हायर सेकेंडरी वर्ष 2020 की परीक्षा हेतु आदेश जारी हो गए हैंं। हायर सेकेंडरी वर्ष 2020 के बचे हुए प्रश्न पत्रों की परीक्षा 9 जून 2020 से आयोजित की जा रहे हैं।
इस परीक्षा से संबंधित तिथि केंद्र एवं जिला परिवर्तन संबंधित जानकारी एवं छात्रों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिसमें प्राचार्य के स्टील एवं हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। अगर छात्र अन्य जिले से है जो प्राचार्य के सील एवं हस्ताक्षर लेने में असमर्थ है, तो उसे परीक्षा में सम्मिलित होने के आदेश दिए गए हैं।
इससे संबंधित सभी जानकारियां जिला स्तर पर केंद्र अध्यक्ष को जारी की जा चुकी है।







