Site icon Yashbharat.com

एनएसयूआई ने नेहरू प्रतिमा पर माल्यार्पण और सरकारी स्कूल में जाकर छात्रों के साथ मनाया बालदिवस

जबलपुर। आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के रचियता पं.जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिन बहुत ही उत्साह के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ब्यौहारबाग स्थित शासकीय महाविद्यालय में छात्रों को मिष्ठान एवं बिस्किट वितरित कर बालदिवस मनाया। चाचा नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था और उन्हीं के जन्म दिन पर बालदिवस मनाते हुए एनएसयूआई ने चाचा नेहरू के बाल प्रेम के बारे में बच्चों को बताया कि हम बालकों को चाचा नेहरू के नजरिये से देखेंगे और उनके सपनों को साकार करेंगे।
माल्यार्पण के दौरान एनएसयूआई के सचिन रजक, आशुतोष सिंह, शुभम यादव, अभिेषक सेठी, यशु नीखरा, सचिन जैन, निवेश सिंह, सीताराम, सुनील, करन तामसेतवार, अमन, अर्पित कौशिक, वासु खैरवार, नीलेश माहर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Exit mobile version