jabalpur

एक क्लिक कर आधार से समग्र लिंक कर सकेंगे

जबलपुर। अब लोग ऑनलाइन ही समग्र से आधार लिंक कर सकते हैं। इसके लिए सरकार ने अलग से समग्र नागरिक सेवा शुरू की है। यह विकल्प लोगों को पोर्टल पर मिलेगा।

नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले परिवार जिनका पंजीयन समग्र पोर्टल पर हो गया है लेकिन उनका आधार नंबर समग्र से लिंग नहीं हुआ है तो वे इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें पोर्टल www.samagra.gov.in पर लॉगइन करना होगा। यहां समग्र नागरिक सेवा पर क्लिक कर अपनी आईडी को आधार से लिंक कर सकते हैं। इसके साथ ही नए पंजीयन और डाटा अपडेशन जैसे नाम, जन्म दिनांक, जेंडर के लिए भी ऑनलाइन मुफ्त आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Back to top button