उ.प्र का अपह्र्ता जबलपुर स्टेशन में मिला

जीआरपी की सूचना के बाद टीम जबलपुर के लिये रवाना
जबलपुर नगर संवाददाता।उ.प्र के गाजियाबाद थाना इंदरापुरम के अंतर्गत आने वाले वसंधुरा ग्राम का रहने वाला एक 36 वर्षीय युवक को बाइक सवारों का गुडग़ांव रोड़ में उस समय अपह्रण कर लिया गया जब वह एटीएम से पैसे निकालने के लिये कार से उतरा था इसी दौरान बाइक में सवार तीन लोग मौके पर पहुंचे और उसकी नाक में दवा रख कर बेहोश कर दिया गया इसके बाद युवक कहंां से भटकते हुये बीती रात जबलपुर पहुंचा इसकी जानकारी उसको स्वयं नहीं हैं। उक्त परेशान अपहर््ता को जब मुख्य रेलवे स्टेशन मे जीआरपी ने संदिग्ध हालत में देखा तो उससे पूछताछ करने के बाद थाने लाया गया जहां से उसके संबंधित थाने को इस पूरे घटनाक्रम की सूचना दी गई संबंधित पुलिस ने पीडि़त पक्ष को इस मामले की जानकारी देने बाद आज युवक को लेने के लिये जबलपुर पहुंच रही है।

Exit mobile version