Site icon Yashbharat.com

इमरजेंसी को काला दिवस मनाने पर भड़के सिंधिया, पूछा- BJP बताए आजादी के लिए क्या किया!

jyotiraditya scindia

नेशनल डेस्‍क्‍। कांग्रेस की इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लगाई गई इमरजेंसी को देश के इतिहास का काला दिवस मना रही भारतीय जनता पार्टी पर कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भड़क गए. उन्होंने कहा कि किसी को सीख देने से पहले BJP खुद अपने अंदर झांके.

उन्होंने कहा कि BJP और आरएसएस बताए कि देश को आजाद कराने में उन्होंने क्या योगदान किया. इंदौर पहुंचे सिंधिया ने इससे पहले दिवंगत आध्यात्मिक संत भय्यूजी महाराज के निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की.

गौरतलब है कि BJP पूरे देश में इमरजेंसी के विरोध में काला दिवस मना रही है. देश के कई हिस्सों में BJP के नेता इसे काला दिवस बता रहे हैं. वहीं BJP ने इमरजेंसी की बरसी पर एक वीडियो ट्वीट किया है. इस वीडियो में आपातकाल की घटनाओं का जिक्र है. वीडियो की शुरुआत में कहा गया है, ‘कांग्रेस ने भारत के इतिहास में काला अध्याय शुरू कर दिया है.’

Exit mobile version