Monday, April 6, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

इटारसी रेलवे स्‍टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर भीषण आग

इटारसी। स्‍थानीय रेलवे स्‍टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर आज भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यहां खाना बनाने के रूम में अज्ञात कारणों से आग लगी ।

itarsi railway station

इसके बाद आग प्लेटफार्म नंबर 1 के सरकारी ऑफिसों में भी फैल गई। आग को बुझाने की कवायद की जा रही है।

इटारसी। स्‍थानीय रेलवे स्‍टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर आज भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यहां खाना बनाने के रूम में अज्ञात कारणों से आग लगी । इसके बाद आग प्लेटफार्म नंबर 1 के सरकारी ऑफिसों में भी फैल गई। आग को बुझाने की कवायद की जा रही है।

बताया जा रहा है कि एक्‍सप्रेस फूड से आग आरंभ हुई और देखते ही देखते आसपास के हिस्‍से में फैल गई। आग के कारण पूरा प्‍लेटफार्म धुएं से भर गया।

हालात को देखते हुए तुरत फुरत पूरा प्‍लेटफार्म खाली करवा लिया गया। सूचना पर वरिष्‍ठ रेलवे अधिकारियों के साथ अन्‍य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। आग से रेलवे के प्‍लेटफार्म पर स्थित कार्यालय और भोजन कक्ष पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग से डिप्टी एसएस ऑफिस लिफ्ट और वेटिंग हाल पूरी तरह जल गए। आग पर काबू पाने में अग्निशमन दल को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply