इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगी आग, चलती ट्रेन से कूदे यात्री

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि आग के डर से चलती ट्रेन से यात्री कूद गए.

घटना छतरपुर के हरपालपुर स्टेशन के पास की है. खजुराहो से उदयपुर जा रही थी इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई. आग लगने से डिब्बे में अफरातफरी मच गई. डर के मारे कई यात्री चलती ट्रेन से डिब्बे से कूद गए. घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गया और आग बुझाने में लगा हुआ है.

घटना की वजह से झांसी-मानिकपुर रेल मार्ग ठप्प हो गया है. सूचना मिलते ही रेलवे के स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं. ट्रेल को हरपालपुर स्टेशन के पास ही रोक दिया गया है. फायर बिग्रेड आग बुझाने में जुटा हुआ है.

कितने डिब्बे में आग लगी है अभी यह कन्फर्म नहीं हो पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि इंजन के पास वाले डिब्बे में आग बुझाई जा रही है. घटना के कारणों की जांच रेलवे पुलिस कर रही है

Exit mobile version