आशुतोष ने दी एक सलाह, लोगों ने कर दिया ट्रोल

आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ट्विटर पर उस समय ट्रोल के शिकार हो गये जब उन्होंने काशी हिन्दी विश्वविद्यालय (बीएचयू) के वीसी गिरीश चंद्र त्रिपाठी पर तंज कसते हुए एक ट्वीट कर दिया। आशुतोष ने ट्वीट किया, “अगर लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं तो उन्हें क्यों बंद किया जाए? लड़कों को हॉस्टलों में बंद रखना चाहिए। लड़कियों को 10 बजे तक घूमना चाहिए और लड़कों को आठ बजे तक।” लेकिन कई सोशल मीडिया यूजर्स को आशुतोष की सलाह नागवार गुजरी। रूपा मूर्ति नामक यूजर ने लिखा, “तो ये है महिलाओं को सुरक्षित रखने का आपका समाधान? लड़कों को आठ बजे के बाद बंद कर दो? क्रांतिकारी बहुत क्रांतिकारी।”
रजत सिन्हा नामक यूजर ने लिखा, “मुझे लगा कि आप वो सुझा देंगे जिसके लिए आप जानी जाती है…जटिल समस्याओं का सरल समाधान। ऑड दिनों में लड़के और ईवेन दिनों में लड़कियां…” शैल नामक यूजर ने लिखा है, “वाह यार, क्या बात कही है तूने…आपके चरण कहा हैं प्रभु? सारे लड़के वैसे नहीं है जैसा तू था जवानी में। दंगाई वामपंथी थे।” आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कपिल मिश्रा ने भी आशुतोष पर तंज कसा है। कपिल मिश्रा ने कहा, “कैसी बहकी बहकी बात कर रहे हो? दारू पी रखी है? किसी स्कूल के पास गए थे क्या?”









‘ Click here https://sogou-shurofa3.com Your ability to synthesize information is commendable.