Friday, May 22, 2026
Latest:
क्षेत्रीय खबरें

बांधवगढ़ एक महीने, कान्हा दीपावली और पेंच 15 अक्टूबर तक फुल

उमरिया/मंडला/सिवनी। तीन महीने बंद रहने के बाद एक अक्टूबर से तीनों नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए खुल गए। पहले दिन बांधवगढ़, कान्हा और पेंच टाइगर रिजर्व पार्क पर्यटकों से फुल रहा। इस बार एक अक्टूबर को छुट्टी के चलते काफी भीड़ रही।

बांधवगढ़ पार्क आगामी एक महीने के लिए बुक हो गया है। अब करंट टिकट से ही अन्य पर्यटकों को प्रवेश मिल सकेगा। पहले दिन ही पर्यटकों को बांधवगढ़ में टाइगर के दीदार हो गए। पार्क के रिसॉर्ट, हॉटल आदि भी फुल हैं। पार्क 30 जून तक खुले रहेंगे।

उमरिया : बांधवगढ़ पार्क

– ताला गेट से महज 500 मीटर की दूरी पर पर्यटकों को चक्रधारा और सिद्धबाबा के पास बाघ देखने मिले। मगधी में भी दो जगह बाघ के दीदार हुए।

– पहले दिन लगभग 600 पर्यटकों ने पार्क में प्रवेश किया। सुबह-शाम दोनों ही समय पूरी 111 जिप्सियां अंदर गईं।

– इस बाद पार्क में करीब डेढ़ लाख पर्यटकों के आने की संभावना है। पिछले साल 1 लाख से अधिक आए थे।

बर्ड वॉचिंग प्रतियोगिता : बांधवगढ़ में रविवार से बर्ड वॉचिंग की चार दिवसीय प्रतियोगिता भी शुरू हो गई। सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफ को पुरस्कार मिलेगा। यहां करीब 250 प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं।

सिवनी : पेंच टाइगर रिजर्व

– यहां के तीनों गेटों में कुल 85 जिप्सी लगी रहीं। पहले दिन दोनों शिफ्ट में 300 से ज्यादा पर्यटक आए।

– 15 अक्टूबर तक के लिए पार्क फुल है।

– इस बार 80 हजार के आसपास पर्यटकों के पार्क पहुंचने की संभावना है। पिछले साल 78 हजार आए थे।

– पार्क के अंदर प्रवेश करने वाले वाहनों में मोबाइल ट्रैकर लगाए गए हैं, जिन वाहनों में मोबाइल ट्रैकर नहीं लगाए गए थे उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया।

मंडला : कान्हा नेशनल पार्क

– पहले दिन करीब 500 पर्यटकों ने पार्क में भ्रमण किया। हालांकि इस दौरान पर्यटकों को बाघ के दीदार नहीं हुए।

– दीपावली तक कान्हा फुल रहेगा।

– इस बार पूरे 9 महीने तक 2 लाख के आसपास पर्यटकों के आने की संभावना है। पिछले साल पौने 2 लाख आए थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

One thought on “बांधवगढ़ एक महीने, कान्हा दीपावली और पेंच 15 अक्टूबर तक फुल

Leave a Reply