Latest
आर्थिक सर्वेक्षण-कच्चे तेल की कीमतें 12 फीसद बढ़ने की संभावना

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ प्रारंभ हो गया। अभिभाषण के बाद वित्तमंत्री अरुण जेटली संसद में बजट पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण को पेश कर रहे हैं। आइए जानते है इसकी खास बातें।
साल 2019 में GDP ग्रोथ 7 से 7.5 रहने की उम्मीद।
साल 2018 मे GDP ग्रोथ 6.75 रहने की उम्मीद।
कच्चे तेल की कीमतें 12 फीसद बढ़ने की संभावना।
कच्चे तेल की बढ़ती कीमत चिंता का विषय।
निजी निवेश में सुधार के संकेत।
साल 2018 में सर्विस ग्रोथ 8.3 रहने का अनुमान।
रोजगार, शिक्षा, कृषि पर रहेगा फोकस।
अप्रत्यक्ष कर वसूली में 50 फीसद का इजाफा।
साल 2018 में कृषि ग्रोथ 2.1 रहने का अनुमान।
साल 2018 में इंडस्ट्री ग्रोथ 4.4 फीसद रहने का अनुमान।







