Site icon Yashbharat.com

आयुध निर्माणी बोर्ड की चिट्ठी से सुरक्षा संस्थानों में हड़कंप, मलाईदार विभागों से अधिकारियों को तत्काल हटाओ

yashbharat mono

जबलपुर। आयुध निर्माणियों के खरीदी विभाग, भंडार गृह आदि अति संवेदनशील अनुभागों तथा अन्य मलाईदार अनुभागों में बरसों से जमे अधिकारियों पर अब रक्षा मंत्रालय और केंद्रीय सतर्कता आयोग की नजर टेढ़ी हो गई है ।

रक्षा मंत्रालय द्वारा भेजे गए निर्देश पर गत 1 अगस्त 2018 को आयुध निर्माणी बोर्ड ने सभी वरिष्ठ महाप्रबंधकों, महाप्रबंधकों को पत्र लिखकर कहा है कि उनकी निर्माणी में वर्षों से खरीदी अनुभागों मे वर्षों से कई अधिकारी क्यों जमे हैं। ऐसे अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी दिखाते हुए तत्काल उनके स्थानांतरण के निर्देश दिए हैं।

महानिदेशक ने अपने भेजे पत्र में नाराजगी भरे लहजे में कहा कि बार-बार निर्देश के बाद भी निर्माणियों के खरीदी विभाग, प्रावधान विभाग, सामग्री नियंत्रण विभाग और भंडारण विभागमें ऐसे अधिकारी जमे हैं जिनकी नियुक्ति 3 वर्ष से ज्यादा अवधि की हो गई है। ऐसे जमे हुए अधिकारियों को तत्काल हटा कर इसका प्रगति प्रतिवेदन 14 अगस्त तक आयुध निर्माणी बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए हैं ।

महानिदेशक ने अपने पत्र में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा दिनांक 12 जुलाई को जारी पत्र का हवाला देते हुए कहा कि संवेदनशील पदों पर अधिकारियों को लंबे समय से पदस्थ रहने से मामलों में वृद्धि हुई है। इससे काम के पारदर्शिता में भी कमी आई है ।

इस पत्र को रक्षा उत्पादन विभाग ने संज्ञान लेते हुए ओएफबी को निर्देश दिया है कि ऐसे अधिकारी जो 3 वर्ष से ज्यादा ऐसे संवेदनशील अनुभवों में जमे हैं उन्हें एक माह के भीतर हटाया जाए। बोर्ड का कहना है कि सतर्कता आयोग कीआचार संहिता का कड़ाई से पालन होना चाहिए ।बोर्ड के मुख्य सतर्कता अधिकारी ऐसे सभी मामलों में 14 अगस्त तक कार्रवाई कर प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए हैं ।ताकि उसे 20 अगस्त तक रक्षा मंत्रालय को प्रेषित किया जा सके।

Exit mobile version