FEATUREDLatestराष्ट्रीय

अहमदाबाद: ISRO की बिल्डिंग में लगी आग, 1 शख्स झुलसा

नेशनल डेस्क:  गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली है। टीवी रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में एक सीआईएसएफ कर्मी झुलस गया। वहीं मौके पर दमकल विभाग की 20 गाड़ियां व  3 एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई है।

आग का बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इसरो की बिल्डिंग नंबर 37 में आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। वहीं इस घटना के बाद कार्यलय में हड़कंप मच गया। अहमदाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि अहमदाबाद में इसरो का स्पेस एप्लिकेशन सेंटर मौजूद है जहां यह हादसा हुआ।

Leave a Reply

Back to top button