jabalpur

हुक्का बार पर पुलिस का छापा

जबलपुर। थाना मदन महल में रविवार को होमसाईस कालेज रोड स्थित सी-3 कैॅफे में अवैध रूप से हुक्का बार पर पुलिस ने रेड मारी। पुलिस देखकर हुक्का बार में हडबडी का माहौल निर्मित हो गया। पुलिस के अनुसार अजनवीर सिंह अवैध रूप से हुक्काबार चला रहा है। सूचना पर दबिश दी गयी तो खुले परिसर के अंदर सी-3 कैफेे में अजनवीर सिंह हुक्का मे तम्बाकू उत्पाद भरकर लोगो को पिला रहा था। पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये। तम्बाकू उत्पाद मे कोई चेतावनी नही लिखी थी। मौके से 2 हुक्के, तम्बाकू उत्पाद, सिगडी, चिलम जप्त करते हुये अजनवीर सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी चावला अपार्टमें गेरखपुर के विरूद्ध धारा 269 भादवि 20(2) सिगरेट, तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत कार्यवाही की गयी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply