katni

अल्प प्रवास पर पहुंचे खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री ने लीं जानकारी

कटनी/मध्यप्रदेश शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा श्रम मंत्री ओमप्रकाश प्रकाश धुर्वे का आज देर शाम सतना से जबलपुर जाते समय अल्प प्रवास हुआ।माधव नगर स्थित सर्किट हाउस में कुछ समय ठहरने के पश्चात मंत्री श्री धुर्वे जबलपुर रवाना हो गए।सर्किट हाउस में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा,भाजपा नेता पद्मेश गौतम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
उन्होने जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं श्रम विभाग के कार्यों के संबंध में भी कार्यकर्ताओं से जानकारी ली।. उन्होंने यहाँ खाद्य नागरिक आपूर्ति व्यवस्था के सम्बंध में उपस्थित नेताओं से चर्चा भी की। कुछ शिकायतों के मद्देनजर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Back to top button