जबलपुर l थाना अधारताल अन्तर्गत कृषि नगर के इंटरनेशनल नर्मदा गेस्ट हाउस मे आज पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह एवं जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों ने परिवार से दूर रह रहे अर्धसैनिक बलों के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ दीपावली की पूर्व संध्या पर पटाखे जलाये तथा मिठाई खिलाई एवं शुभकामनायें देते हुये सभी का उत्साह वर्धन किया lउल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2018 को दृष्टिगत रखते हुये सैन्ट्रल पैरा मिलेट्री फोर्स की 2 कम्पनियॉ रैपिडैक्शन फोर्स (आर.ए.एफ.) एवं केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सी.आई.एस.एफ) की पिछले 20 दिनों से आयी हुई है। कम्पनी मे देश भर के अलग-अलग प्रांतों के जवान हैं ।

