अरे भाई छोड़ो अखिलेश वखिलेश, बोले कमल नाथ

mpbreaking23573546 750x430175787530919319116 1

MP Election 2023 । विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दो सूचियां जारी कर दी है। इस बीच पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का बयान आया है। जिसमें उन्होंने आगामी चुनाव में बेहतर संख्या में जीत का दावा किया है।

मीडिया से चर्चा के दौरान कमल नाथ ने कहा कि ‘माहौल बहुत अच्छा है। लोग हमें फोन कर रहे हैं और बता रहे हैं कि लोगों में उत्साह है। हम उम्मीद से भी बेहतर संख्या से जीतेंगे। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कांग्रेस पर ‘विश्वासघात’ के आरोपों पर मध्य प्रदेश के पूर्व CM और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, कि ‘अरे भाई छोड़ो अखिलेश वखिलेश’।