Latest

अयोध्या पर कल सुबह 10.30 बजे सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की पीठ सुनाएगी फैसला

नई दिल्ली। अयोध्या मामले पर शनिवार को फैसला आ सकता है। जानकारी के मुताबिक पांच जजों की पीठ शनिवार सुबह 10.30 बजे यह निर्णय सुना सकती है।

मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने 16 अक्तूबर को मामले पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस बरसों पुराने विवाद पर शीर्ष कोर्ट में 40 दिन तक लगातार सुनवाई हुई थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply