बरगी क्रूज हादसा: एक्शन मोड में CM डॉ. मोहन यादव; लापरवाहों पर गिरी गाज, पायलट-हेल्पर बर्खास्त, मैनेजर सस्पेंड
जबलपुर/कटनी ।बरगी क्रूज हादसा: एक्शन मोड में CM डॉ. मोहन यादव; लापरवाहों पर गिरी गाज, पायलट-हेल्पर बर्खास्त, मैनेजर सस्पेंड। जबलपुर के बरगी जलाशय में हुए दुखद क्रूज हादसे के बाद शासन और प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। एक ओर जहाँ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक तस्वीरों को लेकर जनता को सचेत किया है।
मुख्यमंत्री का कड़ा प्रहार: दोषियों की सेवाएं समाप्त
बरगी जलाशय हादसे में सुरक्षा और प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई की है:
-
सेवाएं समाप्त: क्रूज पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।
-
मैनेजर निलंबित: होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को निलंबित किया गया है।
-
विभागीय जांच: रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर उनके विरुद्ध जांच शुरू कर दी गई है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जाएगी और सुरक्षा में चूक करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

