इंदौर-मुंबई रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: छुट्टियों में चलेगी ‘एसी सुपरफास्ट स्पेशल’ ट्रेन; 4 मई से 29 जून तक 17 फेरे, जानें टाइमिंग
इंदौर/रतलाम। इंदौर-मुंबई रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: छुट्टियों में चलेगी ‘एसी सुपरफास्ट स्पेशल’ ट्रेन; 4 मई से 29 जून तक 17 फेरे, जानें टाइमिंग। गर्मियों की छुट्टियों में इंदौर से मुंबई और मुंबई से इंदौर के बीच यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए मुंबई सेंट्रल और इंदौर जंक्शन के बीच एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
अवंतिका और दौंड एक्सप्रेस पर कम होगा दबाव
वर्तमान में इंदौर-मुंबई रूट पर चलने वाली अवंतिका एक्सप्रेस और इंदौर-दौंड एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। इस नई स्पेशल ट्रेन के शुरू होने से इन ट्रेनों पर दबाव कम होगा और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।
ट्रेन का पूरा शेड्यूल (Time Table):
- संचालन अवधि: 4 मई से 29 जून 2026 तक (कुल 17-17 फेरे)।
- मुंबई सेंट्रल से इंदौर: प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को रात 11:20 बजे प्रस्थान।
- इंदौर से मुंबई सेंट्रल: प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को शाम 05:00 बजे प्रस्थान।
- दूरी: यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 826 किमी का सफर तय करेगी।

